{"_id":"ecacfc01cecb57cdf43bdeecbc894b15","slug":"rural-protested-for-the-ration-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा विकास खंड के कवरूआं गांव में अंत्योदय तथा बीपीएल कार्ड में
विज्ञापन
गड़बड़ी व आवास आवंटन के लिए सुविधा शुल्क लिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने
बुधवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शित कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि अपात्रों को अंत्योदय व बीपीएल कार्ड का वितरण किया गया है। वहीं भूमि आवंटन व आवास दिलाने के लिए ग्रामीणोें से सुविधा शुल्क लिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सस्ते गल्ले की दूकान महारानी गांव से संबद्ध है। नए राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों से सुविधा शुल्क लिया गया। वहीं गांव के 16 अपात्र लोगों का अंत्योदय व बीपीएल कार्ड बनाया गया है।
ग्रामीण जोखू, मुराहू, बनारसी, राजेंद्र को पट्टे की भूमि पर आवंटन देने के नाम पर ग्राम प्रधान द्वारा सुविधा शुल्क लिया गया लेकिन गरीबों को जमीन का आवंटन आज तक नहीं हुआ।
लोगों द्वारा अब ग्राम प्रधान से अपने पैसे की मांग की जा रही है। तीन माह बीत जाने के बाद भी लोगों को आवास नहीं मिला है। चेताया कि यदि अविलंब समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।
प्रदर्शन करने वालो में सहदेव, घासी, विक्रमा, रामसूरत, किशोर, शिवकुमारी, शिवपूजन, राजकुमार, जगरनाथ, लक्ष्मीना, सुनील कुमार, जित्तू, गुलाबी, डोमन आदि मौजूद रहे।