{"_id":"58e2ae074f1c1bdc315b4795","slug":"run-over-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकान पर धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकान पर धावा
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
शराब की दूकान बंद कराने के लिए हंगामा करती ग्रामीण महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश के बाद शराब की दुकानों को हाइवे से हटाकर ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को चकिया के पचवनिया गांव में शराब की दुकान पर महिलाओं ने तोड़ फोड की और शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक कर नष्ट कर दिया। वहीं कंदवा गांव के लोगों ने चक्का जाम किया। अधिकारियों के समझाने के बाद वे शांत हुए।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के पचवनियां गांव में पिछले डेढ़ वर्षों से देशी शराब की दुकान मवैया गांव निवासी अजय जायसवाल चला रहा है। इस दुकान के चलते युवाओं में शराब की लत बढ़ रही है। इसके चलते परिवारिक कलह के साथ ही गांव में अराजकता का माहौल भी पैदा हो रहा है। इससे गांव की महिलाओं में पनप रहा आक्रोश सोमवार को दोपहर में फूट पड़ा। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडा लेकर देशी शराब की दुकान पर पहुंची। यहां उन्होंने दुकान में तोड़-फोड़ करने के बाद शराब की पेटियों को नष्ट कर नहर और सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद महिलाओं ने शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर पचवनियां तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। जाम के चलते तिराहे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जवाहरलाल श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी मुबारक अली, आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार राणा, चौकी इंचार्ज माधव सिंह, महिला पुलिस मौके पर पहुंचे। दुकान को बंद कराने का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया। बरहनी ब्लाक अंतर्गत कंदवा गांव के लोगों ने गांव और स्कूल के पास शराब की दुकान खोल जाने के विरोध में सोमवार की शाम साढ़े छह बजे लाठी डंडे के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाया और प्रदर्शन किया। हंगामा करने वालों ने दुकानों पर लगे बोर्डों को भी तोड़कर फेंक दिया। दुकानदारों की सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देशी शराब की दुकान गांव से बिलकुल सटी है। वहीं अंग्रेजी शराब की दुकान प्राथमिक विद्यालय के पास है। इससे नाराज लोग शराब की दुकान बंद कराने के लिए सोमवर की शाम देशी शराब की दुकान पर पहुंचे और हंगामा करते हुए वहां पर लगे बोर्ड को तोड़ कर फेंक दिया और दुकान बंद करा दिया ।उसके बाद भीड़ गांव से कुछ दूर अंग्रेजी शराब की दूकान पर पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया ।जहां दुकान बंद करने को लेकर किचकिच शुरू हो गई ।शोर शराबा सुनकर कटरा मालिक सन्तोष राय मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वालों से कहा कि आप लोग डीएम का आदेश लाएं मैं दुकान बंद करवा दूंगा ।इसे लेकर कन्दवा गांव के प्रेम राय और कटरा मालिक सनंतोष राय के बीच कहा सुनी होने लगी ।भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने वहां काम कर रहे सन्तोष राय के मजदूरों के साथ भी मर पीट कर भगा दिया और उनकी मजदूरी का 34 हजार 700 रुपए गायब कर दिया। कटरा मालिक संतोष राय ने कंदवा गांव के प्रेम राय और उसके दो पुत्रों अलख राय और मुन्नू राय के खिलाफ मार पीट करने और 34हजार 700 रुपए छिनने तो देशी शराब के दुकान के मालिक रवि जायसवाल ने 6 हजार रुपए और 1 पेटी शराब लूटने की तहरीर थाने में दी है।
प्रदर्शन करने वालों में प्रधानपति प्रदीप उर्फ़ बबलू राय, कमलेश राय, मनमोहन राय, प्रेम राय, डाक्टर जेएन राय, गुड्डू राय, सत्य नारायण, विक्की राय, कलावती, पार्वती, गिरजा देवी , नाजो बानो, प्रमिला, राजेंद्र चौहान, त्रिभुवन आदि शामिल रहे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा चिरंजीवी मुखर्जी का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कारवाई की जाएगी ।