फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   rovision of a ventilator on 95 thousand people in the district

जिले में 95 हजार लोगों पर एक वेंटिलेटर की व्यवस्था

Thu, 06 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
rovision of a ventilator on 95 thousand people in the district
चंदौली। जिले की कुल आबादी 21 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। यानि लगभग 95 हजार लोगों पर एक वेंटिलेटर की व्यवस्था है। वो भी बेहोशी के डॉक्टरों की कमी की वजह से शिफ्टवार चलाए जा रहे हैं। जिले में जिस तरीके से कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ी है और मौत का आंकड़ा रफ्तार पकड़ रहा है। उसमें यह व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरे जैसी ही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आए दिन दहाई में मरीजों की मौत हो रही है। हालांकि हकीकत में मौत का आंकड़ा जिले के शमशान घाटों पर जलती चिताओं को देखकर लगाया जा सकता है। परंतु यह दुर्भाग्य है कि स्वास्थ्य विभाग अभी तक केवल 22 वेंटिलेटर की व्यवस्था कर पाया है। जहां मरीजों को शिफ्टवार ऑक्सीजन देने की व्यवस्था की गई है। 14 चंदौली, आठ चकिया में है। जबकि 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विकल्प के रुप में रखा गया है। सीएमओ डॉ वीपी द्विवेदी का कहना है कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सकों को तैनात किया गया है। जीवन रक्षक वेंटिलेटर पर मरीजों को आवश्यकतानुसार आक्सीजन दिया जा रहा है। 22 वेंटिलेटर पर शिफ्टवार मरीजों को सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed