फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rojedars will get home delivery of dates

रोजेदारों को होगी खजूर, सेवई की होम डिलीवरी

Thu, 23 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rojedars will get home delivery of dates
रोजेदारों के लिए खजूर, सेवई की होगी होमी डिलेवरी
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से जारी सूची जारी की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में माह-ए-रमजान में रोजेदारों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए नगर पालिका ने होम डिलेवरी के लिए लोगों को नामित किया गया है। यह लोग आर्डर मिलने पर निर्धारित क्षेत्रों में खजूर, सेवई लच्छा और फलों की होम डिलेवरी करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से नौ लोगों को नामित किया गया है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किए जाने से लोग के घरों से निकलने पर पाबंदी है। नगर के बाजारों में भीड़भाड़ न हो इसके लिए होम डिलेवरी की सुविधा प्रदान की गई है। माह-ए- रमजान में सहरी और इफ्तार के लिए लोगों को खजूर, सेवई और फलों के लिए परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका पीडीडीयू नगर की ओर से होम डिलेवरी की व्यवस्था की गई है। नगर के 25 वार्डों में आपूर्ति के लिए नौ लोगों को नामित किया गया है। यह लोग आर्डर मिलने पर लोगों के यहां खजूर, सेवई और फलों की होम डिलेवरी करेंगे। इस संबंध में ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि लॉकडाउन में सड़कों पर भीड़ न हो इसके होम डिलेवरी की सुविधा दी गई है। कहा कि कोई अन्य भी इन चीजों की होम डिलेवरी करना चाहता है तो इसके लिए वह नगर पालिका में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed