{"_id":"6123e9158ebc3e79b9054a4f","slug":"roads-submerged-in-rain-for-a-few-hours-chandauli-news-vns6075548122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ घंटों कर बरिश से पानी में डूबी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ घंटों कर बरिश से पानी में डूबी सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक मुख्यालय मार्ग समेत कस्बा में विभिन्न स्थानों पर जलभराव से लोगों की मुसीबत खड़ी हो गई है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया कि कस्बा व आसपास के क्षेत्र में जर्जर हो चुके मार्ग व पानी निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी पीडब्लयूडी के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहते है। मार्गो पर गड्ढो को भरने को लेकर जनप्रतिनिधि भी उदासीन है। यहां तक कि मार्गो को सही किये जाने को लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं का रवैया भी लोगों के प्रति उदासीन है। व्यापारी नेता दिलीप गुप्ता, पवन वर्मा, विकास यादव, बृजेश यादव, मंटू पांडेय, राढ़ू यादव ने जिला प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस बाबत बीडीओ रम्या आर ने बताया कि कस्बा और ब्लॉक रोड पर रोस्टर लगाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाया जायेगा।