फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road roller ran on bottles of English liquor worth Rs 58 lakh in chandauli police recovered from smugglers

Chandauli: 58 लाख रुपये की देसी-विदेशी शराब की बोतलों पर चलाया रोड रोलर, पुलिस ने तस्करों से किया था बरामद

Wed, 28 Dec 2022 04:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 04:52 PM IST
सार

चंदौली की सैयदराजा पुलिस द्वारा जब्त की गई 58 लाख रुपये की लगभग 13 हजार लीटर अवैध शराब को अदालत के आदेश के बाद नष्ट कर दिया गया है। बुधवार को शराब से भरी बोतलों पर रोड रोलर चला दिया गया। 

विज्ञापन
Road roller ran on bottles of English liquor worth Rs 58 lakh in chandauli police recovered from smugglers
चंदौली में लाखों की अवैध शराब पर चला रोड रोलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस-प्रशासन की टीम ने बुधवार को 58 लाख रुपये की देसी और विदेशी शराब नष्ट की। शराब से भरी बोतलों पर रोड रोलर चला दिया गया। शराब नष्ट करने की कार्रवाई कोर्ट से आदेश मिलने के बाद की गई। अवैध शराब की खेप तस्करों से बरामद हुई थी। जिसे आबकारी विभाग, पुलिस और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कराया गया।

विज्ञापन


सैयदराजा थाना में वर्ष 2020 और 2021 में 112 मुकदमों में जब्त अंग्रेजी शराब 10806 लीटर व देसी शराब 2587 लीटर शराब की बोतलों को नष्ट किया गया। सैयदराजा थाने के पीछे राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के बंद पड़े सर्विस रोड पर शराब की बोतलों को रखा गया। फिर रोड रोलर चला कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी शराब की खाली बोतलों को गड्ढा खोद उसमें दफन किया गया। जिले में लगातार हो रहे शराब कारोबारियों पर पुलिसिया कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक शरद कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर रामबीर सिंह ने बताया की वर्ष 2020 व 2021 में 112 मुकदमों में पकड़ी गई लगभग 58 लाख की शराब बरामद की गई थी। उसे न्यायालय से आदेश कराकर नष्ट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed