फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road accident on NH 2 driver killed and six injured after auto collided with truck devotees going to Vindhyachal

एनएच-2 पर भीषण हादसा: विंध्याचल जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, चालक की मौत, छह घायल

Wed, 13 Oct 2021 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Oct 2021 04:06 PM IST
सार

बिहार के कैमूर जिले के बम्होर गांव से लोग ऑटो से विंध्याचल जा रहे थे। चंदौली में रमउपुर गांव के समीप एनएच-दो पर ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। 

विज्ञापन
Road accident on NH 2 driver killed and six injured after auto collided with truck devotees going to Vindhyachal
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार सुबह विंध्याचल जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के मोहनिया जिला के बम्हौर गांव से लोग ऑटो पर सवार होकर विंध्याचल के लिए निकले थे। चंदौली  के सैयदराजा थाना क्षेत्र के रमऊपुर गांव के सामने काले शहीद मजार के पास नेशनल हाईवे दो पर ऑटो अनियंत्रित हो गया खड़े ट्रक से टकरा गया।  
विज्ञापन


जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक धर्मेंद्र शाह (42)उसी में फंसा रह गया। आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुटे। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने किसी तरह घायल चालक को ऑटो से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घायल यमुना पासी (60), वशिष्ठ पासी, चना कोहार (50) ,सियाराम पासी (35) वर्ष, मीना देवी (28) और मोहन (50) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंचे मृतक और घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अनिल कुमार पांडेय निवासी बम्हौर थाना मोहनिया जिला कैमूर (भभुआ) की तहरीर पर पुलिस ने वाहन संख्या यूपी 67 /4039 व चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed