फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rising unemployment is the biggest problem of the state

बढ़ती बेरोजगारी प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या -शेर सिंह राणा

Thu, 02 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rising unemployment is the biggest problem of the state
चंदौली। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी प्रमुख शेर सिंह राणा बुधवार को प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी के म़ुद्दे पर हमला बोला। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या बताया। कहा कि प्रदेश सरकार का बेरोजगारी, महंगाई से कोई सरोकार नहीं रह गया है। राजपा प्रमुख शेर सिंह जिला मुख्यालय स्थित एक लॉन में सभा के पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार का सदस्य जब सौ रुपये का पेट्रोल अपनी गाड़ी में डलवाता है तो उसे महंगाई का मर्म पता चलता है। आज सरकार ने महंगाई बढ़ाकर सीधे गरीबों व मध्यम वर्गीय परिवार के निवाले पर चोट किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। यहां महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। कहा कि महिलाओं की सम्मान व सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता में शामिल होगी। कहा कि सरकार में आने के बाद यदि कोई परिवार नौकरी प्राप्त करने से वंचित रह जाता है तो बेरोजगारों को सम्मानजनक भत्ता दिया जाएगा। कहा कि फिलहाल फिरोजाबाद में शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ साझा कार्यक्रम किया गया है। इसके अलावा अन्य दलों से भी गठबंधन की डोर को मजबूत करने के लिए बातचीत चल रही है। इस अवसर पर हरेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, सूरज सिंह, महेश सिंह, केदार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नवीन सिंह बबलू, झंमेजय सिंह, योगेश सिंह, हिटलर सिंह, टीपू सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed