फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rishika on top

ऋषिका ने सर्वाधिक अंक पाकर किया टाप 

Mon, 16 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 16 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rishika on top
साइबर कैफे में रिजल्ट देखने के लिए उमड़ी छात्रों की भीड़।
 यूूपी बोर्ड का हाईस्कूल का परीक्षाफल रविवार को घोषित हुआ। जनपद में 83.92 प्रतिशत परीक्षार्थी बोर्ड की पहली परीक्षा में सफल रहे। 
विज्ञापन

   रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं मे सुबह से उत्साह रहा। दिन के बारह बजते ही सायबर कैफे में परीक्षाथियों की भीड़ उमड्ने लगी। जैसे ही एक बजे रिजल्ट अपलोड हुुआ परिणाम जानने के लिए छात्र बेचैन हो उठे। कुछ ने पहलें से ही रोल नंबर व नाम की बुकिंग करा रखी थी। परिणाम मिलने के साथ ही सफल छात्रों के चेहरे खिल उठे । जनपद में बबुरी स्थित अशोक इंटर कालेज की छात्रा ऋषिका सिंह ने 94.67 फीसदी अंक पाकर टाप रही। जनपद चंदौली में अशोक इंटर कालेज की छात्रा ऋषिका सिंह ने जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं शाहाबगंज स्थित गांधी स्मारक कालेज के बृजेश चंद्र मौर्या 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमएमब इंटर कालेज के सोगाई के अभिषेक यादव ने 92.83 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। गांधी स्मारक के छात्र अंकित कुमार यादव 92.67, अशोक इंटर कालेज बबुरी छात्रा संघमित्रा चंचल 92.50, पड़ाव स्थित टी एकेडमी पीआईसी मारिया की छात्रा खुशबू अंसारी 92.17,  आर्यन इंटर कालेज बैरी चकिया की छात्रा कंचन चौरसिया 92.17, कन्हैया उच्चतर माध्यमिक स्कूल पपौरा के छात्र छोटू राम 91.67, हरिद्वार राय इंटर कालेज कमालपुर के छात्र गौरव सिंह 91.50, एमएमबी इंटर कालेज सोगाई के छात्र अतुल कुमार 91.33, बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ की छात्रा रागिनी सिंह मौर्या ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद में सर्वोच्च दस के बीच स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं के परिजनों ने मिठाइयां खिलाकर हौसला अफजाई की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed