फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rice mill caught fire due to generator spark

जेनरेटर की चिंगारी से राइस मिल में लगी आग

Sat, 25 Apr 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rice mill caught fire due to generator spark
सैयदराजा। स्थानीय थाना अंतर्गत नरायनपुर गांव स्थित राइस मिल में शनिवार की दोपहर में तीन बजे जेनरेटर से निकली चिंगारी से समीप रखे डीजल के ड्रम में आग लग गई। इस घटना में जेनरेटर सहित 14 सौ लीटर डीजल जल गई। मिल के मजूदरों के साथ गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य के जेनरेटर के साथ 14 सौ लीटर डीजल जल गया।
विज्ञापन

नरायनपुर गांव निवासी कल्लू मारवाड़ी की राइस मिल गांव के बाहर है। शनिवार की दोपहर बाद मिल में काम चल रहा था। तीन बजे के करीब बड़े जेनरेटर से चिंगारी निकली और समीप में ही रखे चार ड्रम में रखे दो हजार लीटर डीजल में आग लग गई। इससे मिल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में काम कर रहे मजदूरों ने डीजल पर पानी डाल कर आधे घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। कल्लू के पुत्र आलोक कुमार ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पौन घंटे की देरी से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। इस अगलगी में 14 सौ लीटर डीजल और जेनरेटर जल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिल संचालक आलोक कुमार ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बबुरी। स्थानीय थाना के चनहटा गांव में शनिवार को दिन में 11 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गांव निवासी पवन सिंह के खलिहान में रखे गेहूं के बोझ में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाई। इस घटना में बीस बोझा गेहूं जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन सिंह ने गेहूं की कटाई के बाद गेहूं के बोझ को खलिहान में रख दिया था। दिन में लगभग 11 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और गेहूं के बोझ पर गिरी। इससे गेहूूूं धूं धूं कर जलने लगा। गेहूं जलता देख गांव के ही राजू सिंह ने नजर पड़ी तो शोर मचाया और आग बुझाने में जुट गया। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे और बोझ हटाकर आग बुझाई। इस दौरान बीस बोझ जल गया जबकि दो सौ गेहूं बोझ बचा लिया गया। धान के खेती के समय भी पवन सिंह के खलिहान में शॉर्ट सर्किट हो जाने से पुआल जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed