{"_id":"80057f503085ae60417ac4143fc7c162","slug":"reprimand-imposed-on-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत मिलने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत मिलने पर लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने मंगलवार को देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन
के पैतृक गांव रामपुर भभौरा में चौपाल लगाकर गांव के विकास कार्यों की
समीक्षा की।
उन्होंने ग्रामीणों से पूछ पूछ कर विकास कार्यों का सत्यापन किया। शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग को फटकार लगाई और विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
इसके पूर्व मंडलायुक्त ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंच कर स्थिति को देखा। मंडलायुक्त के आगमन पर कोतवाली पुलिस ने गार्ड आफ आनर दिया।
दोपहर में गांव में पहुंचे मंडलायुक्त ने गांव में भ्रमण कर विकास कार्यों को देखा और इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाई।
उन्होंने बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, आंगनबाड़ी, शिक्षा, मिड डे मील, मनरेगा, समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन, जल निगम, इंडिया मार्का हैंडपंप, मृदा परीक्षण, सोलर लाइट, शौचालय, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, निशुल्क बोरिंग, कौशल विकास प्रशिक्षण, सहायता समूह के गइन आदि के कार्यों के बारे में पूछताछ की और सत्यापन किया। ग्रामीणों ने सकारात्मक रुख दिखाया।
कमिश्नर ने विकास कार्यों में पूरे मनोयोग से करने और इसमें लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। शिविर में उन्होंने आठ लाभार्थियों को चेक वितरित किया।
इसके पूर्व कमिश्नर सुबह 11 बजे तहसील पहुंचे। कमिश्नर के आगमन के मद्देनजर तहसील को सजाया गया था। यहां कोतवाली पुलिस ने गार्ड आफ आनर दिया।
इसके बाद कमिश्नर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुुंचे और ओपीडी, पैथोलाजी, लैब, वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, पैथोलाजी लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स रे कक्ष, आपरेशन रूम आदि को देखा।
इसके पूर्व अस्पताल की स्थिति बदली नजर आयी। सबकुछ करीने से सजा रहा और अस्पताल में पूरी तरह साफ सफाई की गई थी। इसके बाद कमिश्नर सिकंदरपुर के कंचनपुर मार्ग को देखा तथा ब्लाक में पहुंच कर तमाम अभिलेखों का अवलोकन किया।
उन्होंने अभिलेखों के ठीक से रख रखाव का भी निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, एडीएम शिवकुमार शर्मा, पीएमओ डा. आरएम सिंह, बीएसए फूलचंद यादव, एसडीओ गोपाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मंजू श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार उत्तम, सीडीपीओ सुरेश गुप्ता, ग्राम प्रधान अवधेश यादव आदि रहे।