फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief material distributed among the helpless

असहायों में वितरित हुई राहत सामग्री

Thu, 07 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Relief material distributed among the helpless
पड़ाव के जलीलपुर में लोगों में खाद्य सामग्री वितरित करते भाजपा नेता दीपचंद चौरसिया। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना महामारी के जलते जनपद के गरीबों व असहायों के बीच जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की ओर से लागातार खाद्यान्न व आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को भी जगह-जगह राशन व अन्य जरूरत की चीजों का वितरण किया गया। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने नियामताबाद ब्लाक के जीवनाथपुर गांव, नगर स्थित रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी, महमूदपुर की देवनगर कालोनी व लाट नंबर दो में 296 परिवारों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान विधायक ने उनसे चर्चा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही कोरोना से सभी को छ़टकारा मिल जाएगा। इस मौके गोपाल सिंह, किरण शर्मा, रीना तिवारी, राघवेंद्र सिंह, दिलिप सोनकर, संतोष जायसवाल, रमेश सोनकर, अशोक जायसवाल, हरि सोनकर, उमाशंकर सोनकर मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भी जरूरतमंदों व असहाय परिवारों के बीच कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान लगभग दो दर्जन लोगों के बीच चावल, आटा, दाल, आलू, प्याज, तेल, नमक, मसाला, साबुन जैसी आवश्यक वस्तुएं दी गईं। इस मौके पर रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, नंदगोपाल सिंह मौजूद थे। समाज संगठन चंदौली और सब जग चलन हार ट्रस्ट के द्वारा सेवा लगातार चालू है। इसके अलावा समाजिक संगठन सब जग चल्लनहार ट्रस्ट की ओर से प्रति परिवार चावल, आटा, नमक, तेल, मसाले, आलू, प्याज आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर शिवनाथ गुप्ता, जितेंद्र जुनेजा, आशीष जायसवाल, डबलू राय, सुरेंद्र सिंह, संजय कन्नौजिया, सागर गुप्ता, उमेश गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव: क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी व भाजपा नेता दीपचंद चौरसिया ने जलीलपुर स्थित अपने आवास पर लगभग 450 जरुरतमंदो के बीच राशन किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जलीलपुर सहित चौरहट, रतनपुर, भोजपुर, मढ़िया आदि गांवों में चावल, दाल, आटा, नमक आदि के किट पैकेट दिए गए।दीपचंद चौरसिया ने कहा कि लॉकडाउन में गरीबों के बीच खाद्यान्नों का वितरण करना पुनीत कार्य है ।
गांव के असहाय मजदूर गरीब परिवारों में किट का पैकेट दिया गया ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहने पाए। इस मौके पर रमेश चौरसिया, संजय यादव, आंनद सिंह, बेचू, रमेश सेठ, गणेश चौरसिया उपस्थित थे। सकलडीहा: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बनवासी बस्ती के 250 गरीब परिवार को खाद्यान मुहैया कराया। इस मौके पर कई समाज सेवी मौजूद रहे। वहीं दुदौली गांव में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मोनू सिंह व अन्नू सिंह ने भी जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया।

गरीब परिवार की सहायता में जुटे सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका टैक्टर चलाते हुए बनवासी बस्ती पहुंचे। यहां लगभग 250 परिवारों के बीच उन्होंने दो कुंतल सब्जी, लौकी, कोहड़ा, एक कुंतल आटा, तीन कुंतल चावल और एक कुंतल दाल का वितरण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया गया। वहीं कस्बा के एक ऑटो चालक कई दिनों से खाद्यान के लिये परेशान परिवार को खाद्यान मुहैया कराया। वहीं सकलडीहा विकास खंड के धरहरा गांव निवासी बुद्धिराम चौहान के पुत्र व एनएसएस के सदस्य कुलदीप चौहान ने लॉकडाउन में समाज सेवी हरिशंकर चौहान की मदद ग्रामीणों के बीच हरी सब्जी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed