फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Regret seats of trains coming from Delhi, Mumbai, Chennai from 26 September to 27 October

Chandauli News: 26 सितंबर से 27 अक्तूबर तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से आने वाली ट्रेनों की सीटें रिग्रट

Sun, 24 Aug 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Regret seats of trains coming from Delhi, Mumbai, Chennai from 26 September to 27 October
पीडीडीयू नगर। घर से हजारों किलोमीटर दूर कमाने गए लोगों दशहरा, दीपावली, डाला छठ पर घर वापस लौटते हैं। रेल मंत्री ने बिहार और पूर्वांचल वासियों के लिए डाला छठ पर 12 हजार ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है लेकिन वर्तमान में चल रही ट्रेनों की स्थिति देखे तो किसी महत्वपूर्ण ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। 26 सितंबर से 27 अक्तूबर तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद सहित अन्य औद्योगिक शहरों से आने वाली ट्रेनोें में सीटें रिग्रेट बता रहा है।
विज्ञापन




रेलवे की ओर से अब दो माह पहले ट्रेनों में सीट रिजर्व किया जाता है। इसके कारण लोग दो अक्तूबर दशहरा, 21 अक्तूबर दीपावली और 27 अक्टूबर डाला छठ पर लोग घर वापसी के लिए लगातार रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें सीट नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि यदि किसी ट्रेन में आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर सीट दिख रही है और वे सुबह टिकट खिड़की पर पहुंच रहे हैं तो वहां विंडो खुलते ही सीट फूल हो रही है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व में रेलवे वेटिंग टिकट जारी करता था लेकिन कुछ दिनों से रेलवे में सिर्फ 25 प्रतिशत वेटिंग टिकट दिया जा रहा है। ऐसे में विभिन्न ट्रेनों में तो सीट ही रिग्रेट (वेटिंग टिकट नहीं) दिखा रही है। ऐसे में लोगों को निराशा हो रही है। डिब्रूगढ़ राजधानी, सियालदह राजधानी, हावउ़ा राजधानी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस में सीट उपलब्ध नहीं है। यही नहीं सहरसा मुंबई, पटना नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस में सीट उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि यात्रियों की भीड़ पर निगाह रखी जा रही है और इसके लिए लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed