{"_id":"32471a8359b687bbdd30d7fa54d23b03","slug":"refused-to-ration-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड लेने से इनकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड लेने से इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 12 Aug 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए राशन कार्ड में व्याप्त गड़बड़ी से नाराज होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को
विज्ञापन
नए राशन कार्ड लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद स्थानीय पंचायत भवन पर
प्रदर्शन किया और प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की।
उनका आरोप था कि खाद्य एवं रसद विभाग की लापरवाही से नियामताबाद ब्लाक के शकूराबाद लेडुआपुर ग्रामसभा में ग्रामीणों के घरों में परिवार के सदस्यों की संख्या घट बढ़ गई है। दो लोगों की संख्या वाले परिवार में सदस्यों की संख्या दस हो गई है, तो दस की संख्या वाले परिवार के सदस्यों की संख्या कम हो गई है। गांव में बांटे गए राशन कार्ड में तमाम गड़बड़ियां मिली हैं।
हाल ही में ग्रामीणों को नया राशन कार्ड दिया गया है। इस राशन कार्ड में तमाम गड़बड़ियां मिली हैं। जिसमें किसी का नाम गलत है तो किसी का मोबाइल नंबर गलत अंकित हुआ है।
यही नहीं परिवार के सदस्यों की संख्या भी गलत अंकित है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रधान से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन कारियों को ग्राम प्रधान जीएम सिद्दीकी ने समझाया और इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही।
ग्रामप्रधान ने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। पुराने कार्ड की तरह ही उसी नियम के तहत नए कार्ड का वितरण करना चाहिए।
इस पर ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर मंजर, इमरान अहमद, सोनू, जुबैर, हसने, कक्कू भाई, आबिद आदि शामिल रहे।