फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Read, flow, read brother, reading and writing is happiness

पढ़ लो बहना पढ़ लो भाई पढ़ना लिखना है सुखदाई

Mon, 21 Feb 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Read, flow, read brother, reading and writing is happiness
शिकारगंज/ चकिया। सावित्रीबाई फुले राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने रविवार को शेरपुर गांव में शिविर लगाकर लोगों को साफ सफाई और शिक्षा के लिए जागरूक किया। इस दौरान अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व स्वयं सेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई के साथ शैक्षणिक जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल स्वयं सेवकों ने पढ़ लो बहना, पढ़ लो भाई पढ़ना लिखना है सुखदाइ के नारे लगाए। बाद में पूरे गांव में साफ सफाई कर लोगों को अपने परिवार को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आयोजित बौद्धिक गोष्ठी में आज के दौर में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता समझाई गई। गोष्ठी में डॉ. संतोष कुमार यादव ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने गांधी के विचारों को समझने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल साइटों के बजाए पुस्तकों को पढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए कहा कि समाज में फैली हुई बुराइयों के विरुद्ध पहल हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। इस अवसर पर रमाकांत गौड़, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ला, मनोज रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शमशेर बहादुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed