फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Reach Patna in two hours and Lucknow in six hours

Chandauli News: दो घंटे में पटना और छह घंटे में पहुंचिए लखनऊ

Wed, 13 Mar 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Reach Patna in two hours and Lucknow in six hours
पीडीडीयू नगर। पटना-गोमती नगर और रांची वाराणसी वंदे भारत 18 मार्च से नियमित रूप से चलेगी। इस ट्रेन से यात्री आठ घंटे में पीडीडीयू जंक्शन से रांची तक सफर कर सकेंगे। वहीं, पटना से लखनऊ की दूरी भी आठ घंटे में पूरी होगी। पटना-लखनऊ वंदे भारत 18 मार्च से शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन पटना जंक्शन से 06.05 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 06.40 बजे आरा, 07.21 बजे बक्सर, 08.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी। 09.20 बजे वाराणसी एवं 12.15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन रुकते हुए 14.30 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से 15.20 बजे खुलकर 17.15 बजे अयोध्या धाम जं., 20.00 बजे वाराणसी, 20.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 21.54 बजे बक्सर, 22.35 बजे आरा रूकते हुए 23.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह रांची वाराणसी वंदे भारत बृहस्पतिवार को छोड़ कर रोजाना रांची से 05.10 बजे खुलेगी। 06.10 बजे मूरी, 07.10 बजे बोकारो स्टील सिटी, 08.40 बजे कोडरमा, 10.00 बजे गया, 11.03 बजे सासाराम होते हुए 12.15 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 13.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से यह ट्रेन 16.05 बजे खुलेगी और 16.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 17.48 बजे सासाराम, 18.45 बजे गया, 19.50 बजे कोडरमा, 21.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 22.48 बजे मूरी रूकते हुए 23.55 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed