फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rani entered the battle of Corona, preparing 30 masks daily and distributing it to the needy.

कोरोना की जंग में उतरी रानी, रोजाना 30 मास्क तैयार कर जरूरतमंदों में बांट रही

Fri, 24 Apr 2020 02:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली  Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 24 Apr 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Rani entered the battle of Corona, preparing 30 masks daily and distributing it to the needy.
मास्क सिलतीं रानी - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस ये जंग जीतने के लिए महिलाएं भी तैयार है। चंदौली  जिले के चकिया क्षेत्र की जायसवाल तथा दिव्या जायसवाल जैसी घरेलू महिलाएं मास्क बनाने के साथ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रही है। इन्हीं महिलाओं से प्रेरित होकर क्षेत्र की रानी चौहान ने भी कदम उठाया है। वह भी कोरोना महामारी के विरुद्ध अपने सीमित संसाधनों में मास्क तैयार कर जरूरतमंदों तक निशुल्क पहुंचा रही है। नगर के वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर के सभासद राजेश चौहान की पत्नी रानी चौहान ने भी जनता के लिए मास्क बनाने का फैसला लिया है तथा प्रतिदिन लोगों के लिए अपने गृह कार्य से खाली होकर मास्क बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है।

विज्ञापन


रानी चौहान ने बताया कि मैं अपने सभासद पति के संघर्षों को देखते हुए उनका हाथ बंटाने के लिए तथा वार्ड के नागरिकों को मास्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन 25 से 30 मास्क तैयार कर रही हूं और यह प्रेरणा हमें अन्य महिलाओं को बनाते देखकर भी मिली है।
विज्ञापन


जिला योजना समिति सदस्य सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि अपने दायित्वों को समझते हुए महिलाओं के योगदान की सर्वत्र सराहना की जा रही है महिलाएं भी इन महिलाओं से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रही हैं जिससे महिलाओं में भी अपने देश के प्रति सेवा का भाव बढ़ रहा है महिलाओं का इस समय संघर्ष बधाई का का कड़ी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed