{"_id":"5782ab044f1c1b976b7f9faf","slug":"rajnath-s-birthday-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ का मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ का मनाया जन्मदिन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री राजनाथ का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म दिवस रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोद्दार भवन में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा जनों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और बधाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि राजनाथ सिंह ने जिस प्रकार अपने राजनीतिक जीवन को ईमानदारी और निष्ठा से देश सेवा में लगाया है उससे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि किसान परिवार में जन्म लेने के बाद से गृहमंत्री बनने तक का उनका सफर निर्विवाद रहा है। बताया कि राजनीतिक कुशलता, निर्णय लेने की क्षमता और ईमानदार छवि एवं कुशल प्रसाशक के रूप में उनकी भूमिका एक आदर्श नेता के रूप में दिखाई देती है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राजनाथ सिंह नेता नहीं बल्कि मनीषी है। उन्होंने जिस कुशलता से देश के आंतरिक और बाहरी मामलों में नजर रखते हुए देश में कानून व्यवस्था और अमन चैन कायम को बनाए रखा है यह उनकी कुशलता को दर्शाता है। इस अवसर पर सुनील श्रीवास्तव, आलोक सिंह, अखिल पोद्दार, रोहित सिंह, रंजीत, भानू तिवारी, गोविंद केशरी, विकास सिंह, अभिषेक पोद्दार, संजय कन्नौजिया, मुकेश अग्रवाल, वैभव मिश्रा, मनीष पाठक आदि रहे। संचालन आलोक वरूण और धन्यवाद ज्ञापन आशीष गुप्ता ने दिया।