फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajesh Singh honored

राजेश सिंह का किया सम्मान

Mon, 17 Aug 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 17 Aug 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Singh honored
क्षेत्र के मां मंशा देवी महाविद्यालय बरहनी के प्रांगण में रविवार को क्षत्रिय समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन


 इसमें संगठन की मजबूती के साथ क्षत्रिय समाज के पीसीएस में चयनित डेढ़गावां गांव निवासी ऋचा प्रिया सिंह, पीसीएस जे में चयनित बरहनी गांव निवासी राजेश सिंह को अंगरवस्त्रम व महाराणा प्रताप का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन व समाज तभी मजबूत हो सकता है जब समाज के सभी लोग सहभागिता करेंगे।

 क्षत्रिय समाज में बढ़ रहे दहेज प्रथा पर चिंता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है।
जिला संयोजक मेजर अशोक सिंह ने समाज के युवाओं में बढ़ रही नेखोरी पर चिंता जताई। वक्ताओं ने गति दिनों सदर थाना क्षेत्र के कटसिल गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक न होने पर शासन प्रशासन को कोसा।

इस दौरान चारी गांव निवासी राजेश सिंह को बरहनी ब्लाक का संयोजक चुना गया। इस दौरान सुनील सिंह, डा. संजय सिंह, शशीशंकर सिंह, यशवर्धन सिंह, अजय सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह पिंटू, संजय सिंह, हलचल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता हरिद्वार सिंह व संचालन संजय सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed