फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railwaymen forced to drink polluted water

प्रदूषित पानी पीने के लिए विवश रेलकर्मी 

Thu, 21 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 21 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Railwaymen forced to drink polluted water
मुगलसराय के प्लांट डिपो में क्षतिग्रस्त पाइप से की जा रही है पेयजल आपूर्ति ।
मुगलसराय के रेलवे कालोनियों में इन दिनों शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के कारण पानी में गंदगी के साथ पक्षियों के पंख तक मिलने लगे हैं। कई कालोनियों में तो स्थिति यह है कि छान कर पानी पीना लोगों की मजबूरी है। 
विज्ञापन

मुगलसराय मंडल में बीस हजार रेलकर्मी काम करते हैं। इनके रहने के लिए नगर में कुल 16 कालोनियां हैं। इसमें दस हजार से अधिक क्वार्टर हैं। 
प्लांट डिपो, यूरोपियन कालोनी, पुलिस कालोनी, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, डीजल कालोनी, मानसनगर, गया कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट, शास्त्री कालोनी, आरपीएफ कालोनी सहित अन्य कालोनियों में पानी आपूर्ति के लिए जगह जगह ओवर हेड टैंक बनाए गए हैं। पर रेलकर्मियों की मानें तो टैंक की नियमित साफ सफाई न होने और पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की वजह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। विशेष कर प्लांट डिपो कालोनी में पानी मटमैला आ रहा है। यही नहीं इसमें से अजीब सी गंध आ रही है। इसे पीना मुश्किल हो रहा है। प्लांट डिपो के संजय गोंड, राजीव, अशफाक, अभिजीत, मुख्तार, आरपीएफ कालोनी के विजय, आरके सिंह, गया कालोनी के हरेराम मिश्र, मुन्ना प्रसाद, शास्त्री कालोनी के डीके सिंह आदि ने बताया कि कई आर इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की जाती है, लेकिन स्थिति नहीं सुधर रही है। दूषित पानी आपूर्ति की समस्या सिर्फ एक कालोनी की नहीं बल्कि सभी कालोनियों में समान रूप है। ऐसे में कई रेलकर्मियों ने घरों में आरओ प्लांट लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed