फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway employee dies after being hit by goods train in PDDU Nagar he got job in place of father

हादसाः पीडीडीयू नगर में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, पिता के स्थान पर मिली थी नौकरी

Wed, 16 Jun 2021 08:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Jun 2021 08:30 PM IST
सार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन आपरेटिंग कंट्रोल में मुख्य लिपिक के रूप में कार्यरत बबल यादव की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई।  बुधवार की सुबह पौने आठ बजे वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Railway employee dies after being hit by goods train in PDDU Nagar he got job in place of father
पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर की घटना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की मौत हो गई। लिपिक रेलवे लाइन पार कर ड्यूटी पर आ रहा था। अलीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना बुधवार सुबह की है। हनुमानपुर निवासी बबलू यादव (36) पुत्र अंतु यादव को पिता के स्थान पर रेलवे में नौकरी मिली थी।

विज्ञापन


वह आपरेटिंग कंट्रोल में मुख्य लिपिक के रूप में कार्यरत था। बुधवार की सुबह पौने आठ बजे वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। रेलवे ट्रैफिक अस्पताल के पीछे से  वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह देख मौके पर काम कर रहे रेलकर्मियों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


यार्ड में तैनात रेलकर्मियों के शोर मचाने पर आरपीएफ एसआई बाल गंगाधर, जीआरपी कर्मी दल बल के साथ पहुंचे और उसे रेलवे लोको अस्पताल पहुंचाया।  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिवार वालों को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और रेलकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी की सूचना पर अलीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

ट्रेन से कटकर महिला की मौत 

पं. दीनदयाल उपाध्याय- पटना रेल मार्ग पर बहोरा चंदेल हाल्ट के समीप डाउन रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार महिला की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई होगी। महिला के शव के पास मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई। महिला लाल रंग के छींटदार साड़ी और पीले रंग की ब्लाउज पहने थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed