फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rahul's steadfast style in the land of Purvanchal

Chandauli : कांग्रेस के लिए बंजर हो चुकी पूर्वांचल की धरती में राहुल का सधा अंदाज, रोजगार और युवाओं पर फोकस

Sat, 17 Feb 2024 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सैयदराजा (चंदौली)
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सैयदराजा (चंदौली) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 04:25 AM IST
सार

चंदौली जिले के पिछड़े इलाके के तौर पर शुमार होने वाले सैयदराजा को देखते हुए उन्होंने सिर्फ गरीब, किसान, आदिवासी व बेरोजगार युवा के हक और महंगाई के मुद्दे पर बात की।

विज्ञापन
Rahul's steadfast style in the land of Purvanchal
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

सियासी रूप से कांग्रेस के लिए बंजर हो चुकी पूर्वांचल की धरती में शुक्रवार की शाम प्रवेश करने के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सधे अंदाज में शुरुआत की। चंदौली जिले के पिछड़े इलाके के तौर पर शुमार होने वाले सैयदराजा को देखते हुए उन्होंने सिर्फ गरीब, किसान, आदिवासी व बेरोजगार युवा के हक और महंगाई के मुद्दे पर बात की।

विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से चंदौली से लगायत पूर्वांचल के लोगों को यह समझाने की भी कोशिश की कि गरीब, किसान, आदिवासी और बेरोजगार युवा को उसका हक न मिलने के कारण ही देश में एक-दूसरे के प्रति नफरत और हिंसा बढ़ रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी जताया कि गरीब, किसान, आदिवासी और बेरोजगार युवा के हित की बात कोई कहीं नहीं करता है।
विज्ञापन


सियासत के शह और मात के खेल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दशक की मशक्कत के बाद अपना मनचाहा मुकाम अर्जित नहीं कर पाए हैं। सियासत के क्षेत्र में अपनी अलग छवि गढ़ने और देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को करीब से समझने के लिए ही उन्होंने पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी यह भलीभांति जानते हैं कि दिल्ली का रास्ता पूर्वांचल से ही होकर गुजरता है। चाहे उनके पिता रहे हों या फिर उनकी दादी रहीं हों या फिर उनके परनाना रहें हों, तीनों नामचीन शख्सियतें पूर्वांचल की जनता के असीम स्नेह के बदौलत ही दिल्ली की कुर्सी पर काबिज हुई थीं। ऐसे में राहुल गांधी ने बिहार से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही अपनी पहली सभा के लिए सैयदराजा चुना। रात्रि प्रवास की बारी आई तो उन्होंने किसी पांच सितारा होटल की बजाय गंगा किनारे का डोमरी गांव चुना। 

शनिवार को वह काशी की गलियों में कांग्रेस की सियासी जमीन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। उसके बाद वह भदोही में प्रयास करेंगे कि कांग्रेस अपना खोया हुआ सियासी रसूख वापस पा सके। राहुल गांधी की कवायदों का क्या असर होगा, यह तो लोकसभा चुनाव के बाद ही पता लगेगा। 

मगर, पूर्वांचल की सियासत पर बारीकी से नजर रखने वालों का कहना है कि लोकसभा की चुनावी पिच का मिजाज बदला-बदला सा जरूर है। इसीलिए भाजपा भी तमाम विकास कार्यों के बावजूद नीतीश कुमार, ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान जैसे बिछड़ गए सियासी दोस्तों को वापस अपने पाले में खींच लाई है।


अगड़ा-पिछड़ा और अति पिछड़ा का नहीं किया जिक्र
राहुल गांधी जानते हैं कि मौजूदा दौर में युवा मतदाताओं की तादाद ज्यादा है। बेरोजगारी से परेशान युवाओं से भी वह भलीभांति वाकिफ हैं। इसलिए उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को अगड़ा-पिछड़ा और अति पिछड़ा में न बांट कर सिर्फ उनकी बेरोजगारी और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई का जिक्र किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed