फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Queue forming even before the ultrasound room opens

Chandauli News: अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलने से पहले ही लग रही कतार

Wed, 11 Sep 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Queue forming even before the ultrasound room opens
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में इन दिनों अल्ट्रासाउंड के लिए मारामारी मची हुई है। आलम यह है कि अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलने के दो घंटे पहले से लोगों की लाइन लग जा रही है। मशीन पुरानी होने से मात्र 60-70 ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं। ऐसे में इतने ही मरीजों को वापस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते है। इसमें लगभग 150 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड कराते हैं। अल्ट्रासाउंड की मशीन 10 वर्ष पुरानी है और इसकी 50 से 60 से अधिक करने की क्षमता भी नहीं है। ऐसे में मरीजों और तीमरदारों को अल्ट्रासाउंड करने के लिए पहले आओ, पहले करो के रूप में लाइन लगानी पड़ती है। विभाग अधिकारियों के माने तो मानव संसाधन के साथ क्षमता भी कम होने के कारण 60 से 70 मरीज के अलावा अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा सकता है। जरूरत के मरीजों को तत्काल अल्ट्रासाउंड कर दिया जाता है।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कर करने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मरीज परेशान होते हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष पर स्टाफ की कमी है उसे तत्काल दूर करना प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed