फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Questions on current affairs and military exercises confused the candidates.

Chandauli News: करेंट अफेयर्स और युद्धाभ्यास के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Mon, 23 Dec 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Questions on current affairs and military exercises confused the candidates.
चंदौली। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित कराई गई। इसमें दोनों पालियों में 3228 अभ्यर्थी हुए जबकि 4452 अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा में करेंट अफेयर्स और युद्धाभ्यास से जुड़े प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया।
विज्ञापन

पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। दो पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 7680 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में 3840 में से 1617 ने परीक्षा दी जबकि 2223 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में 3840 परीक्षार्थियों में से 1611 ने परीक्षा दी और 2229 गैरहाजिर रहे।
परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रश्न पत्र के ज्यादा सवाल आसान थे। हालांकि करेंट अफेयर्स और युद्धाभ्यास जुड़े सवाल काफी घुमा कर पूछे गए थे, जिस कारण अभ्यर्थी उलझे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक दूसरी पाली की दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर सह केंद्र व्यवस्थापकों के साथ स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed