फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   quaral

संशोधित- शवदाह कर लौट रहे लोगों से थाने का फालोवर उलझा, पिटाई

Mon, 19 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
quaral
चहनिया। बलुआ घाट से शनिवार की देर रात शवदाह कर बलुआ कस्बे में अपने घर लौट रहे लोगों से बलुआ थाने का फालोवर टुनटुन नशे में धुत उलझ गया। आरोप है कि शोकाकुल परिवार के मना करने पर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। एक हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे एएसपी प्रेमचंद्र ने किसी तरह लोगों को समझकार शांत कराया। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर बलुआ थाने के दो सिपाहियों सहित नौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ कस्बे के ही निवासी राजेश निषाद शनिवार की रात बलुआघाट से अपने पिता मुनीब निषाद (70) का दाह संस्कार कर वापस घर लौट रहे थे। राजेश के रिश्तेदार कल्लू साहनी अपनी गाड़ी थाने के पास खड़ी करके घाट से लौट रहे अन्य लोगों का इंतजार करने लगा। तभी थाने का फालोवर टुनटुन नशे में धुत होकर वाहन के आगे पहुंच गया। दरअसल फालोवर भी बलुआ गांव के राजेश निषाद का पड़ोसी है। विवाद होने की सूचना पर थाने के बाहर दोनों पक्षों से लोग जुट गए। इसमें जमकर मारपीट हो गई। लोगों ने फालोवर की भी पिटाई कर दी। इसके बाद फालोवर ने थाने में सूचना दे दी और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इधर पीड़ित कल्लू और राजेश का आरोप है कि थाने का फालोवर गाडी के सामने आ गया और सामने से हटने के लिए कहा गया तो उलझ गया और मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि फालोवर थाने में पहुंचकर अन्य सिपाहियों को लेकर पहुंच गया और लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बलुआ थाने के बगल में ही राजेश का घर था, शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और महिलाएं भी वहां पहुंच गई। घटना में कल्लू साहनी, बबलू, सोनी देवी और नगीना देवी को चोटें आई। वही कल्लू सैनी की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की सूचना पर एडिशनल एसपी प्रेमचंद, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, थानाध्क्ष अतुल नारायण सिंह थाने पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल का कहना है कि घटना के बाद थाने के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है उसमें कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा है। इसके बाद भी जांच कराई जा रही है। इसमें जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों की तहरीर पर बलुआ थाने के नामजद दो सिपाहियों गौरव सिंह और देवेंद्र सिंह के अलावा सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएसपी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना में जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed