{"_id":"6106e8e68ebc3e844232b83b","slug":"pump-canal-closed-due-to-feeder-cable-burning-seedlings-affected-chandauli-news-vns6037518146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्रेट फीडर का केबल जलने से पंप कैनाल बंद, धान की रोपाई हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेप्रेट फीडर का केबल जलने से पंप कैनाल बंद, धान की रोपाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलहीपुर। नियामताबाद ब्लाक क्षेत्र में स्थिति कुंडाकला पंप कैनाल से करीब 20 दिनों से किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां के कुंडाकला पंप कैनाल को न तो ठीक से बिजली मिल पा रही है । वहां की पाइपलाइन भी कई दिनों से खुली है और सेप्रेट फीडर यानी अलग फीडर की केबल जलने के कारण पंप कैनाल बंद है। इससे करीब एक दर्जन गांवों आठ सौ किसान प्रभावित हैं।
क्षेत्र के कुंडाकला, कुंडाखुर्द, भिसौड़ी, मलोखर, सकुराबाद, महादेवपुर, मवई, सहजौर आदि गांवों के किसानों ने बताया कि हर वर्ष इसी पंप कैनाल से सिंचाई होती है। करीब छह साल पहले इलाके के किसानों को सिंचाई व्यवस्था के लिए गंगा नदी में पंप कैनाल की व्यवस्था का विस्तार किया गया था। बिजली व्यवस्था ठीक रहे इसके लिए अलग से फीडर बनाया गया। फीडर का केबल जलने से कैनाल बंद हो गया है। इस वजह से पंप कैनाल से पाइपलाइन की पाइप खुली पड़ी है।
किसान इकरामुद्दीन, सिराजुद्दीन, अलगू, बबलू, संतोष ने बताया कि बार-बार बिजली की कटौती और पाइपलाइन खुली होने के कारण यहां के 90 फीसदी किसान रोपाई का कार्य नहीं करा सके हैं। कई बार तो किसान स्वयं प्रयास करके पाइपलाइन को ट्यूबवेल से जोड़ते हैं, लेकिन वह टिकाऊ नहीं होता। यहां से करीब 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई होती है। तीन मोटर लगायी गई है। यहां के ऑपरेटर राजेंद्र ने बताया कि बिजली की समस्या के कारण दिक्कत है।
विज्ञापन
दुलहीपुर में केबल ब्लास्ट करने के कारण बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। काम चल रहा है जल्द ही पंप कैनाल को चालू करा दिया जाएगा।
- रत्नेश सिंह, एसडीओ- लघु डाल सिंचाई विभाग