फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Provide fishermen accident insurance scheme to all fishermen

सभी मछुआरों तक पहुंचाएं मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का लाभ-डॉ. संजय निषाद

Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Provide fishermen accident insurance scheme to all fishermen
चंदौली। सूबे के कैबिनेट मंत्री, मत्स्य विभाग डॉ.संजय कुमार निषाद ने मंगलवार को डीएम संजीव कुमार सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, मत्स्य व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। प्रदेश सरकार के 100 दिन के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मत्स्य पट्टों, मछुआ दुर्घटना बीमा आदि का टारगेट पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य को निर्देशित करते हुए मत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने के लिए जनपद के सभी मछुआरों को आच्छादित कर लाभ पहुंचाएं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के विषय में व्यापक जागरूकता व प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए ताकि अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराये जाने के निर्देश अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिए। डीसी मनरेगा को हर ग्राम सभा में मानक के अनुसार तालाबों की खोदाई करवाने का निर्देश दिया जिससे अधिक संख्या में मछली पालन हो सके। अंत में उन्होंने प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के निर्देश देने के साथ लक्ष्य के सापेक्ष वृहद पौधरोपण की तैयारी समय से सुनिश्चित कर लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed