{"_id":"0362818b4bd044f39c40e756fd16e610","slug":"protests-on-lawsuit-lodged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने पर जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होने पर जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के कठौरी गांव में पूर्व प्रधान और लेखपाल ने ग्राम समाज की भूमि
विज्ञापन
पर पिछले चार दशक से रह रहे लोगों के खिलाफ तालाब पाटकर मकान बनाने का
आरोप लगाते हुए गत 19 दिसंबर को 48 ग्रामीणों के खिलाफ अलीनगर थाने में
मुकदमा दर्ज कराया था।
इसकी सूचना मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह गांव में ही धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलकधारी बिंद के समझाने पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
बाद में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश वश उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि वे पिछले चालीस वर्षों से उस भूमि पर रह रहे हैं। यही नहीं पूर्व प्रधान ने इसकी भूमि पर इंदिरा आवास भी आवंटित किया था। जिसका निर्माण भी जारी है।
चुनाव में पूर्व प्रधान समर्थित एक उम्मीदवार के हारने के बाद 48 ग्रामीणों के खिलाफ 19 दिसंबर को तालाब पाटने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
इसमें दो ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने भूमि बैनामा कराकर आवास बनवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने गांव में 35 इंदिरा आवास आवंटित करने के लिए धन की मांग की थी। पैसा न देने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। इस संबंध में बसपा के जिला सचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलकधारी बिंद ने ग्रामीणों को समझाया और इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
बाद में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल तिलकधारी बिंद के साथ डीएम के यहां पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में पूर्व प्रधान ड्राइवर यादव ने कहा कि लेखपाल ने स्वयं सर्वे करके मुकदमा दर्ज कराया है। इसलिए पैसा लेने का आरोप सरासर गलत है।