फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests against the installation of heightened wires

हाईटेंशन तार से ग्रामीणो को खतरा, किया प्रदर्शन

Sun, 06 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Protests against the installation of heightened wires
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के एकौनी गांव में हाईटेंशन तार लगाने के विरोध में शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि रिहायशी इलाकों से तार खींचने से दुर्घटना हो सकती है। चेतावनी दी कि यदि रिहायशी इलाके से तार ले जाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री लकडु सिंह ने कहा कि साहूपुरी पावर हाउस से वाराणसी के लिए बिजली आपूर्ति के लिए पोल लगाया जा रहा है। इसके लिए विभागीय कर्मचारी गड्ढा खोदने की तैयारी कर रहे हैं। जिन स्थानों पर पोल लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से रिहायशी इलाका है। यहां से बिजली का तार ले जाना सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही घातक है। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि जिन जगहों पर पोल लगाने का प्रस्ताव है, उससे प्रभावित किसानों की सहमति नहीं ली गई है। न ही किसानों को मुआवजा दिया गया है। बिजली विभाग पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। चेताया कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो ग्रामीण किसी भी हद तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। विरोध प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, नंदकिशोर सिंह, नागेंद्र सिंह, शिवप्रताप सिंह, अभिलेख सिंह, रामु पटेल, विपिन सिंह, रमेश।प्रजापति, रामसिंह पटेल, सीता, गीता, चमेली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed