{"_id":"61c4cb716bcb904cc741e1c6","slug":"protest-over-postponement-of-student-union-elections-chandauli-news-vns629555539","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर आक्रोशित छात्र धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर आक्रोशित छात्र धरने पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। पुलिस बल की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नही हो पाने पर छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिये जाने से छात्रों में आक्रोश पनप गया है। बृहस्पतिवर को सूचना के बाद सकलडीहा पीजी कालेज के छात्र महाविद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गये। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को मनाने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं मानें और देर शाम तक धरना जारी रहा।
छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर छात्र नेता महाविद्यालय परिसर में लंबे समय से आन्दोलन कर रहे थे। काफी हंगामा के बाद बुधवार को शाम एसडीएम अजय मिश्रा ने धरनारत छात्रों को पांच जनवरी को चुनाव कराने का आश्वासन दिया। जिसपर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। बृहस्पतिवार को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रसंघ करा पाने में असमर्थता जाहिर की। जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद आक्रोशित छात्र नेता महाविद्यालय परिसर में फिर से धरने पर बैठ गये। देर शाम प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक और कोतवाली पुलिस ने छात्रों को मनाने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं मानें। चेताया की तय तिथि पर चुनाव नहीं हुआ तो छात्र धरना प्रदर्शन के साथ आमरण अनशन करने के लिये बाध्य होंगे। इस बाबत प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशासन द्वारा वीआईपी ड्यूटी के कारण पुलिस बल की उपलब्धता नही होने की जानकारी दी है। पुलिस बल के बिना चुनाव करा पाना संभव नही है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह यादव, कुलदीप यादव, ऋषकेश भारती, सौरभ यादव, अजय गुप्ता, आलोक चौरसिया, ओमप्रकाश भारती, मनीष मौर्या, राहुल राजभर, शिवा राजभर, प्रियांशु सिंह, प्रदीप यादव, रामदयाल यादव मौजूद रहे।