फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest for cleaning the drain in Hetampur Tal

हेतमपुर ताल में ड्रेन की सफाई के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protest for cleaning the drain in Hetampur Tal
कमालपुर। हेतमपुर ताल में ड्रेन की सफाई के लिए रविवार को किसानों ने ताल में प्रदर्शन किया। कहा कि ड्रेन की सफाई न होने से खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और फसल जलमग्न है। इससे धान की फसल बर्बाद होने की आशंका हो गई है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ड्रेन की सफाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गौसपुर, मड़ैयां, जीयनपुर, हेतमपुर, ढोढियां, नौरंगाबाद सहित अन्य गांवों के किसानों की खेती हेतमपुर ताल में होती है। खेतों में जमा पानी ड्रेन के सहारे कमालपुर होते हुए अगहर वीर बहुरिया नदी में मिल जाता है। पिछले कई वर्षों से ड्रेन की सफाई नहीं हुई है। इससे खेतों का अतिरिक्त पानी निकल नहीं पा रहा है। इससे धान की फसल जलमग्न है। कहा कि पहली बार धान की रोपाई के बाद हुई बारिश में जलमग्न धान गल गई। किसानों ने दुबारा रोपाई कराई लेकिन फिर से फसल बर्बादी के कगार पर है। यदि यही हाल रहा तो रबी की बुआई भी प्रभावित होगी। गौसपुर ग्राम प्रधान रविकांत यादव, हेतमपुर ग्राम प्रधान सतीश उपाध्याय, जीयनपुर ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह, ढोढियां ग्राम प्रधान फिरोज खान ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में किसान और पूर्व सूबेदार मेजर नरेंद्र यादव, पूर्व सूबेदार मेजर बालकिशुन विश्वकर्मा, पूर्व सैनिक जयसिंह, पूर्व सैनिक विजय बहादुर यादव, पूर्व सैनिक जंगबहादुर यादव, राजनाथ यादव, शिवकेदार यादव, प्रेमशरण, प्रेम प्रकाश, जनार्दन यादव, लक्ष्मी, दीनदयाल, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, गोविंद यादव, सेवाशरण, बंटी यादव, प्रिंस यादव, दीपक यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed