फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest

राशन नहीं मिलने से नाराज, किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 06 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
protest
राशन कार्ड के लिए सकलडीहा पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन करते बलुआ गांव के ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। लॉकडाउन के दौरान राशन न मिलने से आक्रोशित आधा दर्जन गावों के ग्रामीणों ने बुधवार को आपूर्ति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। बाद में विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि बीते डेढ़ माह से बलुआ,बहरवानी,जमुरखा, मधुबन आदि गांवों के गरीब लॉक डाउन में खाद्यान के लिये कोटेदार और आपूर्ति विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे है। कोटेदार और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रत्येक कार्ड धारकों का कई यूनिट कट गया है। कईयों का राशन कार्ड तक नही बना है। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने कार्यालय पर फार्म भरकर जमा करने के लिये बुलाया था। दोपहर बारह बजे तक कोई अधिकारियों के नही पहुंचने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। उधर हंगामे की सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने फोन पर समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर उग्र ग्रामीणों को शांत कराया। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप को लेकर बलुआ थाना में बैठक होने के कारण वे कार्यालय नहीं पहुंच पाये थे। सारे आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद नए राशन कार्ड बनाने के अलावा छूटे नामों को कार्ड से जोड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में श्याम बिहारी,कमलेश यादव,बंसत, सुषमा देवी, बृजेश, अरविंद, ममता, उमेश, प्रियांशु खरवार, अभय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed