{"_id":"5d4dc79f8ebc3e6cf7223496","slug":"protest-chandauli-news-vns4774576131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव शृंखला बनाकर संविधान बचाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव शृंखला बनाकर संविधान बचाने की लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के विरोध में नगर के चकिया तिराहे पर मानव शृंखला बनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि युवा विरोधी नीतियों पर रोक नहीं लगी तो वे प्रदर्शन करेंगे।
अगस्त क्रांति के मौके पर शुक्रवार को दोपहर में जनौस के पदाधिकारी चकिया तिराहा पर एकत्र हुए। यहां सबने मिलकर मानव शृंखला बनाई। इस मौके पर युवाओं ने नौजवान संविधान बचाओ, देश बचाओ, रोजगार दो, सबको शिक्षा, सबको काम, काम पाने के अधिकार को संवैधानिक अधिकार का दर्जा दो, जाति, धर्म, लैंगिक भेदभाव दूर करो,नफरत और हिंसा की राजनीति बंद करो, बंद पड़े सभी सरकारी कारखाने को चालू करो, सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण को बंद करो, शिक्षा बजट पर कटौती बंद करो के नारे लगाए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाबचंद ने कहा कि देश की मोदी सरकार देश के पूंजीपतियों के हितों के लिए सरकारी कल कारखानों का निजीकरण कर रही है। कहा कि देश का संविधान खतरे में पड़ गया है। इस मौके पर रामलोचन, कमला, सुदर्शन, मुन्ना, इंद्रजीत, सतीश यादव, अरविंद, राजन रहे। अध्यक्षता जालंधर ने और संचालन कमलेश बिंद ने किया।