फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prosperity has come to 734 districts and six and a half lakh villages of the country: Dr. Mahendra Nath

देश के 734 जिलों और साढ़े छह लाख गांवों में आई खुशहाली : डॉ. महेंद्र नाथ

Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prosperity has come to 734 districts and six and a half lakh villages of the country: Dr. Mahendra Nath
चंदौली। केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बृहस्पतिवार को चंदौली के एक हॉस्पिटल के सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने 11 साल के दौरान देश में हुए व्यापक बदलावों को जनता के सामने रखा। कहा कि देश के 734 जिलों के साढ़े लाख से अधिक गांवों में खुशहाली आई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना में मृतकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि से की गई। इसके पश्चात डॉ. महेंद्र नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 734 जिलों और साढ़े छह लाख से अधिक गांवों में खुशहाली आई है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले योजनाएं केवल कागजों तक सीमित थीं, लेकिन मोदी सरकार ने हर गरीब को छत देने का वादा निभाया है। नक्सलवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक समय देश के 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, जबकि आज मात्र 6 जिलों में नक्सली घटनाएं घटित होती हैं। करोड़ों के इनामी नक्सलियों को या तो समाप्त कर दिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकारें आतंकवादी हमलों के बाद सिर्फ विरोध पत्र लिखती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसी निर्णायक कार्रवाई कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। कार्यक्रम में अनामिका चौधरी, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायक सुशील सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, हरिवंश उपाध्याय, डॉ. केएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed