फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   property dealer murder case exposed in Chandauli brutal murder was done for blackmailing woman

चंदौली प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर हुई थी नृशंस हत्या

Sat, 15 Oct 2022 10:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 10:10 PM IST
सार

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर कौसर अली का शव शुक्रवार सुबह मिला था। हत्या इतनी दरिंदगी और नृशंस तरीके से की गई थी कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया। 

विज्ञापन
property dealer murder case exposed in Chandauli brutal murder was done for blackmailing woman
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा करते चंदौली एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर में शुक्रवार को हुई प्रॉपर्टी डीलर कौसर अली की हत्या का खुलासा एसपी अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस लाइन में किया। बताया कि कौसर एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे गुस्साए दो युवकों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि प्रॉपर्टी डीलर कौसर अली की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। हत्या इतनी दरिंदगी और नृशंस तरीके से की गई थी कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो गए थे। लगभग 100 मीटर तक मृतक के शरीर से निकला खून फैला हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने जब इस पूरे प्रकरण की जांच की तो सारा घटनाक्रम सामने आया। दरअसल कौसर ने एक महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी वीडियो के चलते उसे लगातार ब्लैकमेलिंग कर रहा था। उसी गांव के शाहनवाज और शहाबुद्दीन ने कई बार कौसर से वह वीडियो डिलीट करने को कहा पर उसने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर शराब पिलाई, फिर चाकू से गोदा

property dealer murder case exposed in Chandauli brutal murder was done for blackmailing woman
घटनास्थल पर पहुंचे थे चंदौली एसपी - फोटो : अमर उजाला

शाहनवाज ने शहाबुद्दीन ने बताया कि गुरुवार की रात 12 बजे उन्होंने कौसर को उसके ही निर्माणाधीन प्लॉट पर बुलाया। उसे जमकर शराब पिलाई और उसे फिर से वीडियो डिलीट करने को कहा। कौसर ने फिर वीडियो डिलीट करने से इनकार किया। इसके बाद शराब पीने के दौरान जब पानी खत्म हो गया तो कौसर से पानी मंगाया गया।

कौसर जैसे ही बोतल में पानी लेकर आया शहाबुद्दीन ने उसे पकड़ लिया और शहनवाज ने चाकू से मृतक के गर्दन, पेट, पीठ और हाथ पर कई वार किए। चाकू के हमले से कौसर भागने लगा और शहनवाज से चाकू छीनने लगा। जिससे शहनवाज का हाथ भी कट गया। हालांकि बाद में वह गिर गया और दम तोड़ दिया।

पड़ाव के पास गंगा में फेंका मोबाइल

property dealer murder case exposed in Chandauli brutal murder was done for blackmailing woman
कौसर अली के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

 हत्यारोपियों ने बताया कि कौसर के गिरने के बाद हमलोगों ने उसका मोबाइल ले लिया और पड़ाव के पास जाकर गंगा में फेंक दिया। फिर एक डॉक्टर के यहां जिसका नाम पता नहीं जानता उससे शहनवाज ने अपना पट्टी कराया। शहनवाज घटना में प्रयुक्त छूरा भी पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित बाउंड्री के अंदर से बरामद किया।

इसके साथ ही उस प्लॉट से ही शाहनवाज के पहने हुए कपड़े जिसपर खून के धब्बे लगे हैं, वह भी बरामद किया गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed