फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Problems of finance teachers should be solved

वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाए

Wed, 06 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Problems of finance teachers should be solved
चंदौली। वित्तविहीन शिक्षक व शिक्षणेत्तर वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विनोद कुमार राय से मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग कि सरकार हमारी मांगों पर तत्काल विचार करें, ताकि वित्तविहीन शिक्षकों का भला हो सके। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों व कर्मचारियों के विद्यालीय वेतन मानदेय सुनिश्चित करें। कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों व कर्मचारियों के पास सेवा नियमावली व तय मानदेय होता तो आज शिक्षकों व कर्मचारियों की दुर्दशा नहीं होती। इस दौरान संजय सिंह चंदेल, सुरेंद्र तिवारी, रमायन सिंह यादव, चंद्रशेखर सिंह रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर/चंदौली। लाकडाउन के चलते 16 मार्च से ठप यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की कापियों का मूल्यांकन रफ्तार पकड़ने लगा है। पीडीडीयू नगर स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में बुधवार को कापियों का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. एमपी पांडेय ने बताया कि 76 शिक्षकों ने हाईस्कूल की 4337 कापियों का मूल्यांकन हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जा रहा है। इसी तरह चकिया स्थित आदित्य नारायण इंटर कालेज में भी कापियों का मूल्यांकन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षकों ने 7000 कापियों का मूल्यांकन हुआ। दोनों जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिक्षकों ने कापियां जांची। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर 3100 कापियों का मुल्यांकन किया गया। इसमें कुल 107 परीक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मूल्यांकन कार्य को अंजाम दिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। बुधवार को 107 परीक्षकों ने 3100 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। उप नियंत्रक डा. रामचंद्र शुक्ला ने बताया कि केंद्र का सैनिटाइजेशन कराया गया है। वहीं सफाई पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। थर्मल स्क्रींनिंग की भी व्यवस्था कराई गई थी जहां सभी परीक्षकों की स्क्रीनिंग कराई गई। वहीं हाथ धोने से लिए साबुन, पानी, सैनिटाइजर आदि का इंतजाम किया गया था, ताकि परीक्षक समय-समय पर हाथ धो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed