{"_id":"2dd6d88734141a4c229c7f2f03fc03ba","slug":"problems-listening-to-the-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनीं समस्याएं
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने महदेउर पम्प कैनाल का गुरुवार को
विज्ञापन
अधिकारियों संग औचक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जन चौपाल लगाकर लोगों
की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता
से लें और कार्य को समय पर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ दिखावा कर रहे हैं जनता उनसे सतर्क रहे।
उन्होंने कहा कि महदेउर पंप कैनाल को जल्द ही चालू कर बबुरी क्षेत्र के किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा। जिससे सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी। पम्प कैनाल से सदर ब्लाक क्षेत्र के सलेमपुर, अकोढ़ा, बजहां, दिघवट, बबुरी सहित अन्य गांव के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को समय से पानी उपलब्ध हो सकेगा। कहा कि केंद्र सरकार ने मुआवजे की धनराशि नहीं दिया है। जो भी धन दिया गया है वह प्रदेश सरकार का धन है। प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव किसानों के हितों के लिए प्रयासरत है। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
भाजपा की केंद्र सरकार और जनपद के नेता किसानों व नौजवानों को सिर्फ गुमराह कर रहे हैं। चुनाव के वक्त काला धन वापस लाने सहित तमाम सपने दिखाए, लेकिन आज तक एक वर्ष पूरे होने पर एक भी कार्य नहीं किए।
इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा झूठ बोलने का काम कर रही है। इस दौरान सलेमपुर, शाहपुर, हिरामनपुर के किसानों ने मुआवजे की मांग की। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार गुलाब चंद्रा से तत्काल निराकरण करने की बात कही। इस अवसर पर बाबूलाल यादव, चकरू यादव, महेंद्र सिंह, गुड्डू पाठक, सुशील यादव, ठाकुर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।