फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Problems heard in Choupal

चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Thu, 28 May 2015 02:31 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Problems heard in Choupal
मुगलसराय मंडल के डीआरएम विद्याभूषण ने बुधवार को चंदौली मझवार रेलवे
विज्ञापन
स्टेशन पर जन चौपाल लगाई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव व रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण सहित पेयजल, शौचालय और स्टेशन पर शेड आदि की व्यवस्था किए जाने की मांग की। डीआरएम ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।


स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने स्थानीय स्टेशन स्थित प्रतीक्षालय में जन चौपाल लगाई। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने डीआरएम से मिलकर समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

इसमें प्रमुख रूप से चन्दौली मझवार स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाने और सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण प्रमुख रूप से शामिल रहा। लोगों ने कहा कि इंटरसिटी, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव यहां होना चाहिए।

कहा कि जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, जिससे यहां से यात्रा प्रारंभ करने वाले लोगों को फजीहत झेलनी पड़ती है। प्लेटफार्म पर शेड व पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्मी के दिनों में रेल यात्रियों का हाल बेहाल हो जाता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील यादव ने सकलडीहा रोड पर प्रतिदिन लगने वाले जाम के मद्देनजर तत्काल ओवरब्रिज निर्माण के लिए पत्रक सौंपा। साथ ही उन्होंने आरक्षण खिड़की खोले जाने का समय बढ़ाए जाने की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर  जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि मुख्यालय पर प्रमुख ट्रेने के ठहराव  नहीं  होने से व्यापारियों को परेशानी होती है। इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, डा.नारायण मूर्ति ओझा, उदय प्रताप, हरिश्चंद्र अग्रहरि, कन्हैया लाल आदि रहे। वहीं रेलवे के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed