फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Problems caused due to stoppage of drinking water without information

बगैर सूचना के पेयजलापूर्ति ठप होने से हुई परेशानी

Sat, 08 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Problems caused due to stoppage of drinking water without information
पीडीडीयू नगर। बिना किसी सूचना के नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप कर दिए जाने से शनिवार को नागरिकों में हाहाकार मच गया। नगर की लगभग एक लाख की आबादी को 15 घंटे तक पानी नसीब नहीं हुआ। शुक्रवार की रात नौ बजे से शनिवार दोपहर बारह बजे तक लोग पानी के लिए तरसते रहे। दोपहर बाद नगर में आपूर्ति शुरू तो हुई लेकिन पानी में प्रेशर नहीं होने से काफी परेशानी हुई। दो मंजिला और तीन मंजिले मकानों पर पानी चढ़ाना लोगों का मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में नया ओवर हेड टैंक का निर्माण पिलर बनाने का काम किया जाना है। लेकिन जहां-जहां ओवर हेड टैंक के पिलर लगने है वहां जमीन के नीचे से पानी की पाइप गुजरी है। शुक्रवार की रात से पिलर के नीचे पड़ने वाली पाइप लाइन को हटाने का कार्य किया जा रहा था। इसके लिए नगर में पेयजल की आपूर्ति ठप कर दी गई। कार्य की गति धीमी होने के कारण शनिवार को सुबह भी कार्य पूूरा नहीं हो सका। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। नित्य क्रिया के लिए के लिए लोगों को दिक्कत हुई। पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। यहां तक कईयों के घरों में लगी टंकियां भी खाली हो गई। दिन में लगभग 12 बजे जाकर आपूर्ति तो बहाल कर दी गई लेकिन बिजली के अभाव मोटरें बंद पड़ी रही। बाद में बिजली आने के बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली लेकिन पानी में प्रेशर नहीं होने से लोग घरों में सिर्फ बाल्टियां ही भर पाए। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया पेय जल आपूर्ति के लिए क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए आपूर्ति बंद की गई थी। आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि रविवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक नगर की पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूर्ण होते ही नगवासियों को पेयजल के लिए ेभी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर के 25 वार्डो में पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग 120 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछी हुई है। जो कि गलियों और सड़कों के नीचे से होकर गुजरी है। लेकिन नगर में पानी की पाइप लाइन कहां से कहां तक गुजरी है इसका ब्लू प्रिंट नगर पालिका के पास नहीं है। ऐसे में सवाल इस बात का है कि भविष्य में पानी को लेकर कोई बड़ी समस्या आ गई तो पालिका प्रशासन बिना किसी नक्शे के पानी की पाइप लाइन को कहां और कैसे ढूंढेगा।

इनसेट
खराब पड़े हैं तीन जनरेटर
पीडीडीयू नगर। नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए 29 पंप हाउस बनाए गए हैं। बिजली न रहने पर पंपों को चालू करने के लिए 13 स्थानों पर जनरेटर लगाए गए है। पालिका प्रशासन की अनेदखी के चलते नगर में तीन जनरेटर खराब पड़े हुए है। जिससे बिजली नहीं रहने के कारण पंप की मोटर चालू नहीं हो पाती है। वहीं दूसरी तरह नगर पालिका स्थित जलकल विभाग में जेई का पद अब तक खाली है। ऐसे में पानी को लेकर आने वाले समस्यायों की गुणवत्ता परक निदान नहीं हो पाता है। सभासद मो. ईशा खान ने जलकल विभाग में जेई की तैनाती किए जाने की मांग अधिकारियों से की है। संवाद
रिपोर्ट - कामलजीत सिंह
बाइट - 2800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed