फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Price of sand doubled, construction work stopped

दोगुना हुआ बालू का दाम, रूके भवन निर्माण के काम

Wed, 15 Sep 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Price of sand doubled, construction work stopped
पीडीडीयू नगर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद बिल्डिंग मैटेरियल की कीमतें काफी बढ़ी हैं। खासकर बालू की कीमत आसमान छू रही है। स्थिति यह है कि बालू अब दोगुना दाम पर बिक रहा है। मार्च में जहां एक ट्रैक्टर ट्राली बालू की कीमत 4000-4500 रुपये थी, वहीं अब यह 8000-8500 रुपये प्रति ट्राली हो गयी है। बालू के दाम बढ़ने से लोगों ने भवन आदि निर्माण काम फिलहाल स्थगित कर दिया है। सभी बालू के सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार के सोन नदी से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बालू की आपूर्ति हाती है। पिछले आठ महीने से सोन नदी के बालू का टेंडर ही नहीं हुआ है। इस वजह से लाल बालू के दाम आसमान छू रहे हैं। बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी इम्तियाज खान राजू ने बताया कि मार्च महीने में प्रति ट्रैक्टर ट्राली बालू की कीमत 4000-4500 रुपये थी। अब प्रति ट्राली बालू की कीमत 8000-8500 रुपये हो गई है। बताया कि बालू के दाम बढ़ने से इसकी मांग भी कम हो गई है। कई लोगों ने अपने निर्माण कार्य स्थगित कर दिए हैं। जबतक सोन नदी के बालू का टेंडर नहीं होगा बालू के दाम संभवत: कम नहीं होंगे। वैसे अब बंगाल से बालू आ रहा है पर दाम में ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है। आलम यह है कि कोरोना संक्रमण काल से ही छायी मंदी के बीच लोगों को अब बालू की किल्लत और महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। बालू की महंगाई का असर मकान निर्माण कार्य पर दिखने लगा है। कंस्ट्रक्शन का काम बंद होने से इससे जुड़े लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द बालू के दाम घटेंगे फिर निर्माण कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed