फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Preparation to make composite schools model schools

कंपोजिट विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाने की तैयारी

Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparation to make composite schools model schools
पीडीडीयू नगर। निजी स्कूलों की तर्ज पर जिले के परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूलों के रूप में संवारा जा रहा है। अब इस श्रेणी में अंग्रेजी माध्यम के कंपोजिट विद्यालयों को भी मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से वार्षिक कार्ययोजना व बजट 2021-22 के संबंध में दिए गए निर्देशों में इसकी घोषणा की गई है। इसका आदेश जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में भी आ गया है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक इसके लिए बीएसए को स्थलीय सत्यापन कराकर राज्य परियोजना कार्यालय को अपना प्रस्ताव भेजना होगा। ये मॉडल स्कूल अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणास्त्रोत का काम करेंगे। इन मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विज्ञान, गणित व लैंग्वेज लैब, डिजिटल क्लास रूम, व्हाइट बोर्ड, फर्नीचर, टाइल्स, शौचालय, खेल सामग्री, वॉटर कूलर, झूले, शैक्षिक व अन्य खिलौने आदि की सुविधाएं दीं जाएंगी। इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास भी बनाए जाएंगे जिनमें बच्चों को आधुनिक पद्धति से शिक्षा प्राप्त करने की सुविधाएं मिलेंगी। बीएसए की ओर से सभी बीईओ को विद्यालयों की सूची बनाकर प्रेषित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बीईओ विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से विद्यालय के चयन के लिए रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। रिपोर्ट आते ही तुरंत शासन को अवगत करा दिया जाएगा। सत्येंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed