फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Preeti got first place in the speech competition

Chandauli News: भाषण प्रतियोगिता में प्रीती को मिला प्रथम स्थान

Fri, 17 Oct 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Preeti got first place in the speech competition
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं की भागीदारी से सशक्त लोकतंत्र विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति तभी संभव है जब महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनिश्चित हो। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब आधी आबादी निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से शामिल होती है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक सहभागिता से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। भाषण प्रतियोगिता में कुल 20 छात्र-छात्राओं ने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की ओर से प्रीति कुमारी को प्रथम, आस्था कुमारी को द्वितीय और शरद कुमार जायसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रो. शमीम राईन, अजय कुमार यादव, डॉ. जितेंद यादव, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. वंदना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed