फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power workers raised voice to protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने भरी हुंकार------

Wed, 19 Aug 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Power workers raised voice to protest against privatization
नियामताबाद। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के शासन के आदेश से आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को विकासखंड के गोधना स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। चेताया कि यदि निजीकरण की प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो इसके लिए बिजलीकर्मी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति चंदौली के संयोजक नरेंद्र गोपाल शुक्ला ने कहा कि सरकार उर्जा सहित कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने का कुचक्र रच रही है। ऐसा कर वह जनता को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने का षडयंत्र कर रही है। सरकार पूजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। कहा कि इससे प्रदेश के गरीब, मजदूर व किसान प्रभावित होंगे। साथ ही बिजली की दरों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी काफी परेशान होगा। सरकार वर्ष 2018 में बिजलीकर्मियों से किए गए अपने उस वादे से मुकर रही है जिसके तहत ऊर्जामंत्री ने आश्वस्त किया था कि बिजली निगम का निजीकरण नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद सरकार ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फरमान जारी कर बिजली कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश पांडेय, शिव नारायण, अफसार अहमद, जयकार पटेल, संजय कुशवाहा, निरंजन पटेल, संजीवधर दूबे, प्रमोद शर्मा, मो. मेहंदी, सतीश यादव, दलसिंगार यादव, डीके पांडेय आदि शामिल रहे। अध्यक्षता ई. रामपाल ने की जबकि संचालन एके पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed