फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply to 100 villages remained disrupted for four hours.

Chandauli News: चार घंटे ठप रही 100 गांवों की बिजली आपूर्ति

Sat, 18 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 100 villages remained disrupted for four hours.
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का जंपर शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे उड़ जाने से 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 70 राजकीय नलकूप, निजी नलकूप, राइस मिल और निजी प्रतिष्ठान की भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सुबह पेयजल संकट भी गहराने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चार घंटे बाद सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति जमानिया उपकेंद्र से होती है। उपकेंद्र से 10 फीडर संचालित होते हैं जिनसे 100 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे मुख्य आपूर्ति का जंपर उड़ जाने से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खराबी दूर करने में जुट गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जंपर की मरम्मत कर सुबह आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जेई जवाहर सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन का जंपर उड़ जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed