फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply is stalled since Tuesday, trouble is happening

मंगलवार से ठप है बिजली आपूर्ति, हो रही परेशानी

Thu, 03 Jun 2021 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Power supply is stalled since Tuesday, trouble is happening
नियामताबाद। बिलारीडिह व बरहुली सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति मंगलवार से ठप है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर तक 33 हजार वोल्ट की मेन आपूर्ति करने वाले खंभों को खड़ा करने व फाल्ट खोजने में विभागीय कर्मचारी जुटे रहे। विभागीय अधिकारी देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को अचानक आई आंधी से क्षेत्र के सब स्टेशन बरहुली व बिलारीडिह सब स्टेशन से जुड़े 52 गांवों की विद्युत आपूर्ति 56 घंटे के बाद भी बहाल नहीं हो पाई हैं। विद्युत विभाग की टीम छह गिरे खंभों को खड़ा करने के बाद गोधना ताल मे गिरे खंभे को ठीक करने में लगी है। बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति भी ठप है। लोगों को कुएं व हैंडपंप से पानी लाने को विवश हैं। वहीं लघु कुटीर से जुड़े कारखाने भी बंद हैं। अधिकांश घरों में अंधकार, उमस व गर्मी से लोग परेशान हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। बिजली विभाग के अवर अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि विभागीय कर्मचारी गड़बड़ियों को दूर करने में जुटे हैं। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed