फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Potholes on the road due to operation of overload vehicles

ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़क पर बन रहे गड्ढे, आक्रोश

Mon, 10 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road due to operation of overload vehicles
सकलडीहा। जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण सकलडीहा-अलीनगर, सकलडीहा-चहनिया, सकलडीहा-कमालपुर व भोजापुर रेलवे फाटक से चतुर्भुजपुर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इस कारण राहगीरों सहित आमजन में आक्रोश है। उन्होंने इन सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पूरी रात ओवरलोड ट्रक अलीनगर व सैयदराजा मार्ग से आते रहते हैं। संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने का कोई असर नहीं हो रहा है। ओवरलोड ट्रकों के आवागमन की वजह से तहसील इलाके की सड़कें इतनी जर्जर हो गई है कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लाखों रुपए की लागत से बनी सड़क इतनी खराब हो गई है कि इसपर चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बाइक सवार गिर कर चोटिल होते रहते हैं। कस्बावासियों ने शीघ्र ट्रकों के आवागमन पर रोक नहीं लगाए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सीओ भुवनेश चिकारा ने कहा कि ट्रकों के आवागमन को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed