फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   posters removed

हटाए पोस्टर-बैनर

Fri, 06 Jan 2017 12:52 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
posters removed
दीवार पर लिखे को मिटवाते सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा
आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमले ने गुरुवार को सदर तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर  460   प्रचार सामग्री दीवारों व सार्वजनिक स्थलों से हटाई गई। इसके अलावा जगह-जगह हुए दीवार पेंटिंग को भी मिटाया गया। इस दौरान पुलिस, राजस्व व नगर पंचायत की अलग-अलग टीमें जिला मुख्यालय पर सक्रिय रहीं।  सदर एसडीएम साहब लाल और तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने टीम संग चंदौली, सैयदराजा, नौबतपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया। तहसीलदार ने बताया कि अभियान में 24 दीवार पेंटिंग मिटवाई गई   साथ ही 251 पोस्टर, 26 बैनर, 106 झंडियां भी हटवाई गईं। विदित हो कि चार जनवरी को विधानसभा चुनाव की तिथियां चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने जनपद के  विभिन्न  स्थानों पर अभियान चलाकर बैनर-पोस्टर हटाने का काम किया है। जिला मुख्यालय पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने  हाइवे  ओवरब्रिज के अंदर व उसकी दीवार पर की गई दीवार पेंटिंग को      मिटाने के  साथ ही  पोस्टरों को भी हटाया। इसी तरह नगर पंचायत कर्मियों की टीम भी नगर  में  सक्रिय रही। वहीं कोतवाली पुलिस एसएसआई महेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व  में  टीम ने दीवार पेंटिंग को हटाया। पुलिस ने हिदायत दी कि आगे से दीवारों पर प्रचार प्रसार नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed