फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Posters and banners on government walls and pillars, no one to ask

Chandauli News: सरकारी दीवारों और खंभों पर लगे पोस्टर-बैनर, कोई पूछने वाला नहीं

Sat, 25 Nov 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Posters and banners on government walls and pillars, no one to ask
पीडीडीयू नगर। आपने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद सरकारी भवनों की दीवारों पर अक्सर यह लिखा हुआ पढ़ा होगा कि ‘यह सरकारी संपत्ति है इसे गंदा न करे’ या ‘सरकारी भवन पर पोस्टर और बैनर लगाना मना है।’ लेकिन सरकारी संपत्ति होने के नाते इन निर्देशों पर कोई ध्यान नहीं देता है। ऐसे में सरकारी भवनों की दीवारों से लेकर बिजली के खंभे लोगों के प्रचार का माध्यम बन जाते है। जिले के कई सरकारी भवन और बिजली के खंभे निजी प्रचार से पटे हुए है।
विज्ञापन

नगर में सरकारी भवनों, खंभों और गलियों में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग की भरमार है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के इश्तेहार से सरकारी भवनों की दीवारें रंगी हुई है। बिजली के खंभे से लेकर ट्रांसफार्मर के पास लगी जाली तक पर प्रचार के लिए होर्डिंंग्स और पोस्टर लगे हैं। नगर में जीटी रोड, कैलाशपुरी, इस्टर्न बाजार, धर्मशाला रोड, गल्लामंडी, नई बस्ती, चकिया तिराहे , जीटीआर ब्रिज आदि स्थानों पर बिना किसी रोकटोक के होर्डिंग और पोस्टर की भरमार हो गई है।
विज्ञापन

इनसेट-------
यूनीपोल के लिए वसूलती है लाइसेंस फीस
पीडीडीयू नगर। नगर में लगे यूनीपोल पर इश्तेहार लगाने के लिए पालिका की ओर से हर वर्ष लाइसेंस फीस वसूली जाती है। नगर पालिका की ओर से यूनीपोल पर लगने वाले विज्ञापन के लिए एजेंसी से वार्षिक साढ़े सात लाख रुपये लाइसेंस फीस के रूप में वसूले जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इनसेट---------
निजी भवनों पर लगे प्रचार समाग्री के लिए नहीं है कोई बायलाज
पीडीडीयू नगर। प्रचार के नाम पर नगर में कई लोग निजी भवनों का भी इस्तेमाल करते है। नगर के कर निर्धारण अधिकारी भरत लाल ने बताया कि निजी भवनों पर प्रचार के लिए लगने वाले होर्डिंग्स और बैनर से शुल्क वसूली के लिए पालिका के पास कोई बॉयलाज नहीं है। वहीं समय-समय पर सरकार पोल या सरकारी संपत्ति पर लगे बैनर और होर्डिंग्स को हटाया जाता है। संवाद


कोट
..............
नगर पालिका की ओर से सिर्फ यूनी पोल लगने वाले बैनर या होर्डिँग्स के लिए नामित एजेंसी से सालाना साढ़े सात लाख रुपये वसूले जाते है। वहीं दूसरी तरफ शहर में सरकारी संपत्ति पर लगे बैनर पोस्टर को समय-समय पर हटाया जाता है। भरत लाल, कर निर्धारण अधिकारी सह प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed