फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Post mortem of animals, grain of spoiled animal food came out in the stomach

पशुओं का हुआ पोस्टमार्टम, पेट में निकला खराब पशु आहार का दाना

Mon, 17 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of animals, grain of spoiled animal food came out in the stomach
नौगढ़। तहसील नौगढ़ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के उदित पुर सुर्रा गांव में 14 दुधारू पशुओं की मौत के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। पशु चिकित्सकों की टीम ने गांव में सुभाष यादव और मनीष यादव के घर जाकर भैंसों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बीमार पशुओं का इलाज किया गया। इधर, भैंसों का दो पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शवों को दफना दिया गया। उदितपुर सुर्रा गांव में एक सप्ताह में पांच और बृहस्पतिवार की रात नौ पशुओं की मौत हो गई थी। शनिवार को मामला संपूर्ण समाधान दिवस में पशुपालकों के फरियाद के बाद तहसीलदार सुरेश चंद्र के संज्ञान में आया तो पशु चिकित्सकों को पोस्टमार्टम करने के लिए कहा। तहसीलदार के आदेश पर रविवार को पशु चिकित्सक डॉ पंकज सिंह और डॉ राजेश कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक वहां बीमार पशुओं का इलाज किया गया है। तहसीलदार के आदेश पर इन्हीं दोनों डॉक्टरों ने मृत भैंसों का पोस्टमार्टम भी किया। बताया कि पोस्टमार्टम में सभी नौ पशुओं के पेट में खराब आहार के दाने निकले हैं। जिससे दुधारू भैंसों में संक्रमण बढ़ गया। पशु विभाग की टीम ने पशुओं का विसरा जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed