{"_id":"574b481d4f1c1b3f3f109214","slug":"pool-encroachment-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे से हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे से हटाया अवैध कब्जा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 30 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पोखरे से अतिक्रमण हटवाते कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन का रविवार को अतिक्रमणकारियों पर चाबुक चला। इस क्रम में मुख्यालय स्थित सड़सा बाबा पोखरे पर अवैध कब्जा कर हुए निर्माण को नगर पंचायत ने पुलिस की निगरानी में ध्वस्त कर दिया। नगर पंचायत कर्मी दोपहर के वक्त जेसीबी लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में जुट गए। करीब आधे घंटे तक चले अभियान में जेसीबी मशीन द्वारा अवैध निर्माण को पूरा तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
गत दिनों नगर के प्राचीन सड़सा बाबा पोखरे के पूर्वी छोर पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। अतिक्रमणकारियों ने पोखरे के कुछ हिस्से को पाटकर पक्का निर्माण कराया जाने लगा। नगरवासियों की शिकायत पर डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद को अतिक्रमण हटाने और पोखरे से सटकर गुजरे रास्ते के निर्माण को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया।
करीब एक सप्ताह तक निर्माण ठप होने के बाद रविवार को पहुंचे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अवैध कब्जा हटाने की कवायद शुरू की। नगर पंचायत ने जेसीबी मशीन से पोखरे में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान वहां नागरिकों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।